Wednesday, May 20, 2026

The Final Peak by Kunwar Narayan - Translation


अंतिम ऊँचाई

कुँवर नारायण




कितना स्पष्ट होता आगे बढ़ते जाने का मतलब

अगर दसों दिशाएँ हमारे सामने होतीं,


हमारे चारों ओर नहीं।

कितना आसान होता चलते चले जाना


यदि केवल हम चलते होते

बाक़ी सब रुका होता।


मैंने अक्सर इस ऊलजलूल दुनिया को

दस सिरों से सोचने और बीस हाथों से पाने की कोशिश में


अपने लिए बेहद मुश्किल बना लिया है।

शुरू-शुरू में सब यही चाहते हैं


कि सब कुछ शुरू से शुरू हो,

लेकिन अंत तक पहुँचते-पहुँचते हिम्मत हार जाते हैं।


हमें कोई दिलचस्पी नहीं रहती

कि वह सब कैसे समाप्त होता है


जो इतनी धूमधाम से शुरू हुआ था

हमारे चाहने पर।


दुर्गम वनों और ऊँचे पर्वतों को जीतते हुए

जब तुम अंतिम ऊँचाई को भी जीत लोगे—


जब तुम्हें लगेगा कि कोई अंतर नहीं बचा अब

तुममें और उन पत्थरों की कठोरता में


जिन्हें तुमने जीता है—

जब तुम अपने मस्तक पर बर्फ़ का पहला तूफ़ान झेलोगे


और काँपोगे नहीं—

तब तुम पाओगे कि कोई फ़र्क़ नहीं


सब कुछ जीत लेने में

और अंत तक हिम्मत न हारने में।


The Final Peak

Kunwar Narayan




How clear it would have meant to move ahead

if all ten directions lay in front of us,


and not around us.

How easy it would have been to just keep walking


if we were simply walking

and everything else was still


in my effort to grapple this convoluted world, often 

thinking with ten heads and holding with twenty hands


I have made it extremely difficult for myself.

In the beginning, everyone wants 


that everything should begin from the beginning

But as they reach the end, they lose motivation.


we become completely uninterested

in how it all ends


That which started with a bang

upon our own will.


After parsing inaccessible forests and crossing high mountains

when one shall even win the last peak —


when you will feel that there is no difference between

you and the harshness of these rocks


that you have conquered —

When you will face the first snowstorm


and not shiver —

Then you will realise that there is no difference


in winning everything

and not losing hope until the end.



No comments: